दो दिवसीय किसान मेला / मिलेट्स महोत्सव का आयोजन किसानो के लिए लाभकारी: जिलाधिकारी चाँदनी सिंह

जनपद जालौन उरई,
इन्टरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के तत्वाधान में दो दिवसीय किसान मेला / मिलेट्स महोत्सव का आयोजन गौरी पैलेस उत्सव गृह जालौन रोड उरई में किया जा रहा है। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कृषकों से आगामी सीजन खरीफ एवं रबी में मिलेट्स / पौष्टिक अनाज की खेती करने एवं इन्हें अधिक से अधिक उपयोग में लाने की अपील की गयी। साथ ही साथ मनुष्य के शरीर में पोषक तत्वों की कमी को उल्लेख करते हुये मिलेट्स का उपयोग अधिक से अधिक करने एवं उत्पादन में वृद्धि हेतु अपील की गयी मिलेट्स खरीफ सीजन की फसलें होने पर खरीफ में मिलेट्स की फसलों से आच्छादन बढ़ाने पर जोर दिया गया। अन्ना पशुओं पर जोर डालते हुये बताया कि खरीफ सीजन में अन्ना पशु गौ आश्रय स्थल में रहेंगे।
भारतीय भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्यनायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उप कृषि निदेशक , जिला कृषि अधिकारी, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र सहित सम्बन्धित विभागों से जनपद स्तरीय अधिकारी तथा अधिक संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न विभागों के लगभग 25 से अधिक स्टाल लगाकर नवीन तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी।


किसान मेला / मिलेट्स महोत्सव कार्यक्रम में अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा उपस्थिति कृषकों को “मिलेट्स से सम्बन्धित विभिन्न व्यंजन विधियां एवं पोषण लाभ, वैज्ञानिक खेती व वाणिज्य संबंधी
जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा मंच के माध्यम से जनपद के कृषकों से मिलेट्स / पौष्टिक अनाज (ज्वार, बाजरा, कोदो, सावा रागी / मडुआ आदि) की खेती, प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने अपील की गयी।
डा० विनोद कुमार सचान, प्रधानाचार्य राजकीय कृषि विद्यालय चिरगाँव ने प्राकृतिक खेती की विद्या को विस्तार से बताया तथा प्राकृतिक खेती में उत्पादन की तकनीक तथा जीवामृत एवं बीजामृत किस प्रकार से तैयार किया जाता के विषय में किसान भाईयों को जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक, जालीन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित कृषकगणों का आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम के द्वितीय दिवस दिनांक 02.03.2023 को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु अनुरोध किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.