सोनी न्यूज़
जालौन पॉलिटिक्स वीडियोस

प्रधानमंत्री मन की बात सुनने के बाद भाजपाइयों ने लगाई झाड़ू

कालपी(जालौन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2023 में पहली बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित किया। भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा जन प्रतिनिधियों ने मन की बात सुनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 98 वां मन की बात में आदिवासी समाज की भूमिका से लेकर पद्म पुरस्कार पाने वाले हस्तियों के बारे में भी चर्चा की। कई जगहों पर मन की बात कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। भाजपा कार्यालय पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं पीएम के मन की बात को देश का हर नागरिक सुनता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन गुप्ता ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर राजन सिंह चौहान, शशिकांत सिंह चौहान, संजय सोनकर, हरगोविंद सिंह, सत्येंद्र सिंह चौहान, संतोष सिंह राठौर, रविंद्र कोरी,अश्वनी तिवारी राजेश द्विवेदी ,जीतू तिवारी ,बाबू सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार को अदलसराय स्थित भूरेश्वर मन्दिर में जिला कार्य समिति के सदस्य राघवेंद्र सिंह जादौन, बूथ अध्यक्ष अमित पुरवार तथा अतुल कुमार गुप्ता ने मन्दिर परिसर, सड़क तथा मुहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।

 

ये भी पढ़ें :

जालौन-पुलिस उत्पीड़न से परेशान पत्रकारो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

AMIT KUMAR

जालौन-बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर जिलाधिकारी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

AMIT KUMAR

Soni news:झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक चिली रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.