सोनी न्यूज़
उत्तर प्रदेश पॉलिटिक्स

आलोक सिंह बने “आप” लखनऊ के संगठन निर्माण प्रभारी

 

 

@:वॉलिंटियर मैपिंग कर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मजबूत संगठन बनाएंगे – आलोक सिंह

@:अमेरिका की बड़ी कंपनी की नौकरी छोड़कर आप से जुड़कर जनसेवा करने के लिए भारत आ गया – आलोक सिंह

@:आलोक सिंह ने मास्टर्स इन इंजीनियरिंग-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु से पास आउट किया

लखनऊ-

निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी लगातार अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के संगठन की कमान पूर्वी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी आलोक सिंह को पार्टी ने “संगठन निर्माण प्रभारी” की बड़ी जिम्मेदारी दी है। ये जानकारी जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव ने दी ।आलोक सिंह अन्ना आंदोलन के समय से ही पार्टी की दी हुई जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते रहे हैं. आलोक सिंह ने गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी पंतनगर से बीटेक किया और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु से मास्टर्स इन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की इसके बाद अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना स्टेट में
सेमीकंडक्टर कंपनी ब्रोडकॉम incorporation में जॉब किया ।


पार्टी बनने के कुछ महीने पूर्व आलोक सिंह ने इस जॉब को छोड़ दिया और पूरी तरह से जनसेवा में लग गए।
लखनऊ संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर आलोक सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त किया और कहा सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर तक मजबूत संगठन का विस्तार करेंगे।

ये भी पढ़ें :

जालौन-मडोरा के पास दुर्घटना में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत।

AMIT KUMAR

अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कृषि बिल की कॉपी फाड़कर जताया विरोध

Ajay Swarnkar

जालौन-कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बृजलाल खाबरी केे चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.