सोनी न्यूज़
जालौन पॉलिटिक्स

कैदियों में भी इंसानियत की अलख जुटाने का प्रयास किया जायेगा : धर्मवीर प्रजापति

कालपी(जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड तथा कारागार मंत्री ने जालौन जिले के प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर बुंदेलखंड के प्रवेश कालपी में भाजपाइयों ने फूलमालाओं लादकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कैदियों के भी हृदय होता है, हमारा प्रयास है कि उनमें भी मानवता की अलख जगाएं। इसी उद्देश्य के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार काम कर रही है।

होमगार्ड एवं कारागार मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का यमुना पुल पर हुआ भव्य स्वागत हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड और कारागार मंत्री जालौन जिले के प्रभारी बनकर कालपी होकर जिला मुख्यालय जा रहे थे तभी यमुना पुल भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर अरुण प्रजापति, संजीव निरंजन, सौरभ पटेल, रिंकू कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, अमित कुशवाहा, आशीष सविता, अश्वनी निषाद, राम कुमार पटेल, सुमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।।

ये भी पढ़ें :

जालौन-कोंच पुलिस ने किया सराहनीय काम,मोटरसाइकिल चोर गैंग गिरफ्तार।

AMIT KUMAR

जालौन सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर की जनता को होली की शुभकामनाएं दी।

AMIT KUMAR

हिन्दू मुस्लिम एकता के साथ मनाएं होली महोत्सव: सना अख्तर

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.