सोनी न्यूज़
उत्तर प्रदेश जालौन

उरई:26 जनवरी को 18वां प्रजापति कन्या सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन

 

उरई(जालौन)।18 वा प्रजापति कन्या सामूहिक विवाह महायज्ञहोने जा रहा है इस बारे में राजेश प्रजापति उमरी ने बताया की आदर्श प्रजापति सभा जनपद जालौन द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रजापति कन्या समूह विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।
इस पुनीत कार्य हेतु समस्त प्रजापति बंधुओं का तन मन धन से सहयोग अपेक्षित है।
वही विवाह पंजीकरण की तिथि 10 जनवरी 2023 थी ।जोकि अब पूरी हो चुकी है अगले क्रम में
आदर्श प्रजापति सभा जनपद जालौन की ओर से दोनों पक्षों के भोजन आवास एवं विवाह संपन्न कराने की संपूर्ण व्यवस्था पूरी कर ली गयी है और ये सभी कार्यक्रम विधि विधान से दिन में ही संपन्न कराए जाएंगे।
विवाह शुभ मुहूर्त माघ शुक्ल पक्ष बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार समय प्रातः 9:00 बजे से शुरू किया जाएगा।
विवाह का स्थान-श्री हरी गार्डन कोच जालौन बाईपास उरई पर संपन्न किया जाएगा।वही समस्त वैवाहिक कार्यक्रम दिन में संपन्न साथ ही वर की आयु 21 वर्ष कन्या की आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य बताया गया है।


इस मौक़े पर प्रजापति आदर्श समाज के
संरक्षण दयाराम प्रजापति(चौक), उपाध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति ज्वेलर्स जालौन।
कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रजापति गुलावली।
संयुक्त मंत्री दुर्गेश कुमार बबलू धनोरा।
संगठन मंत्री ओम प्रकाश प्रजापति महादानी।
ऑडिटर प्रथम कृष्ण प्रजापति उरई।
कार्यक्रम संयोजक संतोष प्रजापति दद्दा पुत्र स्वर्गीय दूवाराम दादा।
सह संयोजक अनिल कुमार प्रजापति नेताजी उरई।
पर्यवेक्षक धनसिंह प्रजापति।आदि लोग उपस्थित रहे

ये भी पढ़ें :

मार्ग हादसे में 6 शिक्षकों की मौत,,,,,

Ajay Swarnkar

जालौन-नवरात्रि की राम नवमी पर निकाले गये ज्वारे।

AMIT KUMAR

लखनऊ जिलाधिकारी ने गठित की टीम-9, करेंगे कोरोना मरीजों की मदद

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.