उरई(जालौन)-डीजीपी का आदेश लाया रंग मिडिया/सोसल मीडिया सेल का हुआ गठन

पत्रकारो को सूचना आदान प्रदान करने में रहेगा सहयोगी

उरई(जालौन)।उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए डीजीपी के निर्देशानुसार जालौन में पीआरओ सेल की जगह मीडिया /सोसल मीडिया सेल का हुआ गठन।जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद ने दी।उन्होंने बताया की मिडिया सेल में
2 निरीक्षक 1 उपनिरीक्षक 3 कांस्टेबिल 1 कम्प्यूटर ऑपरेटर की टीम होगी जो अत्याधुनिक उपकरणों से लेश होगी।जो 24 घंटे काम करेगी।दो शिफ्ट में की जायेगी ड्यूटी।

जनपद की मीडिया सेल की कमान निरीक्षक महाराज सिंह तोमर को सौपी गई।व् सोसल मीडिया सेल की कमान निरीक्षक देवी सिंह व् उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार को जिनके साथ आरक्षी गोविन्द सिंह,अरविन्द कुमार हरेन्द्र सिंह ,संजय निरजन कम्प्यूटर ऑपरेटर, रक्खेंगे मिडिया सेल पर नजर।
मीडिया सेल का मुख्य उद्देश्य मीडिया को सही तथ्य परक जानकारी देना होगा व् जनपद में हो रही घटनाओ को तथा उन घटनाओ में की गई कार्यवाही को तथ्यों के साथ पारदर्शी रूप में मिडिया तक पहुचना है।व् सोसल मीडिया में वाइरल सही व् झूठी खबरों की जाँच पड़ताल व् उनपर नजर रखने व् उन खबरों के दुस्प्रभाव को रोकने का कार्य होगा।किसी भी घटना का अनावरण कर उसका उसका वीडियो/फ़ोटो जानकारी प्रेसनोट उपलोड कर मीडिया सेल द्वारा पत्रकारो को उपलब्ध कराया जायेगा।व् सही समय पर सही वर्जन मीडिया तक पहुचाया जायेगा।मीडिया व् पुलिस के बीच एक पारदर्शी सामंजस स्थापित होगा जो जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएगा।

फ़ोटो परिचय-जानकारी देते पुलिस अधीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.