सोनी न्यूज़
पॉलिटिक्स

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह 18 फरवरी को आएंगे उरई जनसभा को करेंगे संबोधित

उरई(जालौन)।आम आदमी पार्टी की दिनाँक 16 फरवरी को एक आवश्यक बैठक आम आदमी पार्टी के उरई बिधानसभा चुनाव कार्यालय लल्ला धाम के पास राठ रोड उरई में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी/ चुनाव प्रभारी (बुंदेलखंड) बृजलाल लोधी, K. P. त्रिपाठी (चुनाव सह प्रभारी बुंदेलखंड),आशीष गुर्जर दमा प्रदेश सचिव,सुनील परिहार जिलाध्यक्ष,की अध्यक्षता में संपन्न हुयी।

जिसमे उन्होंने पार्टी के सभी साथियों को बताया कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी उत्तरप्रदेश प्रभारी जी का 18 फरबरी को जनपद के मुख्यालय उरई के मयूर गार्डन जालौन रोड पर एक जनसभा को सम्बोधित करने आने पर विस्तार से सभी पार्टी पदाधिकारियो एवं समर्थकों के साथ चर्चा की तथा किस तरह से कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाया जा सके।
इस पर सभी साथियों से सुझाव आमंत्रित किए गये एवं विभिन्न साथियों को उनके बताये अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां भी दी गई।
इस बैठक में प्रमुख रूप से दीनदयाल काका पूर्व जिलाध्यक्ष, गौरव कुशवाहा जिला महासचिव,धर्मेंद्र जाटव जिला सचिव,किशोर सिंह मामा जिला उपाध्यक्ष,उवैश सिद्धीकी जिला प्रवक्ता,राकेश अग्रवाल पूर्व जिला संगठन मंत्री,प्रवीण रायकवार जिलाध्यक्ष (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ), शिवराम पाल प्रदेश सचिव पूर्वांचल प्रकोष्ठ, महेंद्र कुमार ददरी प्रदेश सचिव SCST प्रकोष्ठ, जगदीश गुप्ता, जयशंकर निरंजन पूर्व जिला कोषाध्यक्ष,मृत्युंजय दुवेदी जिलाध्यक्ष (यूथ विंग),जगदीश वर्मा,पंकज सिंह राजावत जिला उपाध्यक्ष (पंचायत प्रकोष्ठ), पुष्पेंद्र सिंह, अयूष रायकवार नगर अध्यक्ष (यूथ विंग)उरई, विवेक समाधिया नगर सचिव (यूथ विंग) विवेक कुशवाहा, सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी साथी उपस्थित रहे.

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें :

आचारसंहिता लगी है नहीं तो आपके घर चलता तो SDM,इंस्पेक्टर सब आपको सलूट मारते:मंत्री नंदी

Ajay Swarnkar

विकलांग लोगो की मदद के लिए खड़ी हुई बिजनौर जिला अध्यक्ष

Ajay Swarnkar

यूपी बजट 2023-24 में किसको क्या मिला? दलितों,आदिवासियों को कितना बजट?

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.