सोनी न्यूज़
पॉलिटिक्स

जालौन-बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश सदस्य बने अनूप बाल्मिकी

 

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर अनूप बाल्मीकि ने किया माल्यार्पण


उरई(जालौन)।उरई जालौन विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों ने अपने-अपने दांव पेच शुरू कर दिए हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी मिठाईलाल भारती व प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी के अनुमोदन पर अनूप बाल्मीकि को प्रदेश सदस्य बाबा साहब वाहिनी मनोनीत किया गया।
जैसे ही यह जानकारी उनके समर्थकों को मिली उनके समर्थक फूल मालाओ व मिठाई खिलाकर अनूप बाल्मीकि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वही अनूप बाल्मीकि ने बताया की यह जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदान की गई है मैं उसको भली-भांति निर्वहन कर उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते है।
इस अवसर पर-जिलाध्यक्ष मजदूर सभा अजय गौतम महाराज,उरई नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव,धीरेन्द्र यादव सनी,विजय दोहरे,कयूम करीमी, फरीद सिददीकी,हिमांशु खरकिया,कय्यूम,अकील,लला बाल्मीकि,अम्मू बाल्मीकि,रितेश, रविंद्र यादव,आदि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन।

ये भी पढ़ें :

जालौन-समाजवादी पार्टी के रथ का रामेन्द्र त्रिपाठी ने किया स्वागत।

AMIT KUMAR

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की अपील पर कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों ने 2022 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प

Ajay Swarnkar

लखनऊ:जाने उप मुख्यमंत्री डॉ०दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा 

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.