उरई(जालौन)। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए आहुत समीक्षा बैठक मेें कांगे्रेस पार्टी ने आज कालपी विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती उमाकांती का नाम आगे बढ़ा दिया है। तो उरई विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिकाध्यक्ष कोंच सरिता आनंद एवं जिला पंचायत सदस्य उर्मिला सोनकर के बीच टिकट को लेकर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। जबकि माधौगढ विधानसभा क्षेत्र से डेढ दर्जन दावेदार टिकट की लाइन में है। लेकिन माधौगढ क्षेत्र के पर्यवेक्षक के न आने से कोई विचार नही हो सका।
   जिला कांग्रेस कार्यालय उरई में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में उरई विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक बलकार मलिक, कालपी विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक देवाशीश जरारिया ने क्षेत्र के दावेदारों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं राय ली। कालपी विधानसभा क्षेत्र से देवाशीश जरारिया ने पूर्व विधायक उमाकांती का नाम आगे बढ़ा दिया है। जबकि यहां से कयूम खान, विजय सोनी, सचिन सिंह, राजीव मिश्रा, रामराज सिंह, आदि लोग टिकट की दावेदारी कर रहे थे। उरई विधानसभा क्षेत्र से करन सिंह श्रीवास, संतराम नीलांचल, उर्मिला सोनकर, सरिता आनंद, चैधरीश्याम सुंदर, अजय बरार, सुनीता वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा आदि के द्वारा टिकट की दावेदारी की जा रही थी लेकिन ऐसा माना जा रहा कि मुकाबला सरिता आनंद एवं उर्मिला सोनकर के बीच रह गया है। जहां तक माधौगढ क्षेत्र की बात है तो पर्यवेक्षक के न आने से विचार नही किया जा सका। बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सरसेला, जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, अशोक दुबे, संतोष ठाकुर, सिद्धार्थ दिबोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चैधरी, अनुज मिश्रा प्रदेश सचिव, शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, चंद्रशेखर वर्मा, मेराज सिद्दीकी, राजीव मिश्रा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।