
जनपद के विकास खंड कुठौद के ग्राम बावली में पानी भरने वाले ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के पास के कुआ पर दबंग सूर्य भान सिंह और पुरूषोत्तम आदि ने पक्का निर्माण करके अवैध रूप से कब्जा कर लिया ।पिछले वर्ष 2020 में इसी कुआ की सफाई करवाई गई लेकिन बजट के अभाव में पानी की टंकी और समर सेविल की व्यवस्था नही हो पाई थी ।क्योंकि इस जगह से 200 मीटर के आसपास कोई हेंडपैप नही लगा हुआ हे, गर्मियों के समय पानी की दिक्कत भी बहुत हो जाती हे ।

जब ग्रामीणों ने पूंछा कि इस पर क्यो कब्जा कर रहे तो अभद्रता से गाली गलौज करने लगे जिससे कोई भी फिर इन लोगो के सामने कुछ भी नही बोलता हे , जबकि इसकी सूचना वर्तमान ग्राम प्रधान को भी दी गई लेकिन उसके बावजूद भी कब्जा हो गया ,इसके साथ ही ग्रामीणों ने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग को शिकायत करके अवगत करा दिया गया हे । अब देखना हे कि विभाग के तरफ से क्या कार्यवाही की जाती हे ।
*रिपोर्ट:जनपद जालौन के कुठौंद से soni news के लिए लवकेश सिंह*
दबंगों के द्वारा किया गया ग्राम पंचायत के कुआ पर अवैध रूप से कब्जा
Related Posts
Jalaun : आयुष्मान भारत के अंतर्गत जबड़े के फ्रैक्चर मरीजो का ओपन रिडक्शन एंड इंटरनल फिक्सेशन विधि से हुआ उपचार
📍उरई मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना के अंतर्गत जटिल मैक्सिलोफेशियल सर्जरी भी स्थानीय स्तर पर है उपलब्ध उरई : हाल ही दो मरीज जबड़े के फ्रैक्चर लेकर जालौन मेडिकल कॉलेज…
रक्षाबंधन त्यौहार के चलते कोंच और कालपी मे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने की छापेमार कार्यवाही
📌खाद्य पदार्थ मे खोया व छैना की मिठाई बेसन का लडडू, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल व गुझिया का एक एक नमूना संग्रहित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में…

