जालौन-ग्राम गायर में मनाई गई चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती।

उरई(जालौन)।भारतीय किसान यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 86वीं जयंती बुधवार को जनपद जालौन के जालौन तहसील अध्यक्ष देव सिंह निरंजन के नेतृत्व में ग्राम गायर में मनाई गई।
साथ ही एकत्रित हुए सैकड़ो किसानों ने स्व. चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत जी को याद कर उन्हें पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
वही जालौन तहसील किसान यूनियन के अध्यक्ष देव सिंह निरंजन ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के लखमीरपुर खीरी की घटना को देखते हुए फैसला लिया है कि किसान कोई बड़ा आयोजन न करके सिर्फ टिकैत के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। और बताया कि बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत का जन्म उत्तर प्रदेश में मुज्जफरनगर के गांव सिसौली में 6 अक्टूबर 1935 को हुआ था। उन्होंने किसानों के लिए बड़े-बड़े आंदोलन लड़े।
उन्होंने हिदू-मुस्लिम व 36 जातियों को एक ही माला में पिरो दिया था।
टिकैत ने 25 अक्तूबर 1988 को दिल्ली में बड़ी रैली की थी। विजय चौक से इंडिया गेट तक लाखों किसान मौजूद थे।
बाद में आंदोलन शुरू कर दिया। 31अक्तूबर 1988 को स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाने की केन्द्र सरकार की तैयारियां उसी मैदान पर चल रही थी, जहां पर लाखों की संख्या में किसान बैठे हुए थे।
बाद में प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किसानों का विरोध को देखते हुए दूसरे ग्राउंड में पुण्य तिथि मनाने का फैसला लिया गया।

👉🏻इस मौके पर -देव सिंह निरंजन(जालौन तहसील अध्यक्ष),अजीत निरंजन,अशोक कुशवाहा,रामकुमार कुशवाहा,लक्ष्मी कुशवाहा,पुतल निरंजन,रामजी निरंजन,रामबहादुर चौधरी,उमेश, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.