कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी ने 2022 तैयारियों को लेकर संगठन विस्तार कर मीडिया विभाग में नए मीडिया संयोजक व प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है, व कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नत कर जिम्मेदारी दी गई है ,प्रदेश प्रवक्ता रहे अंशू अवस्थी को अब पदोन्नत कर डिजिटल मीडिया का संयोजक बनाया गया है ,और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व उर्दू के लिए जीशान हैदर को संयोजक बनाया गया है

जानकारी देते हुए मीडिया संयोजक/ प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया की मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी की संस्तुति पर प्रदेश मुख्यालय पर 9 प्रवक्ताओं और 10 मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति की है जो समाचार चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे
श्री अवस्थी ने बताया कि इसके अलावा अलग से 14 पदाधिकारियों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी के साथ मंडलवार प्रभारी बनाया गया है, जो अपने अपने प्रभार मंडलों में कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग को मजबूत करने का काम करेंगे
जिन नए लोगों को मीडिया टीम में जगह दी गई है उनमें संजय सिंह ,पंकज तिवारी, संजीव सिंह, डॉली शर्मा, सुरहिता करीम, उषा रानी कोरी कुलभूषण त्रिपाठी, शशि वालिया, के पी मावी ,अभिमन्यु त्यागी, नूरुद्दीन ,मो परवेज ,आशुतोष द्विवेदी, गौरव तिवारी, शेख जकारिया व आसिफ रिजवी, श्रष्टि कश्यप, प्रदीप सिंह व अजय चन्द्र दुबे को शामिल हैं

पूर्व में मीडिया पैनलिस्ट रहीं सूची विश्वास, जावेद अहमद और विशाल राजपूत को पदोन्नत कर प्रवक्ता बनाया गया है