भोजपुरी फिल्म ‘प्यार की डोरी’ के मुर्हुत शाट का लोकार्पण किया गया। इस शॉट को कायस्थ संघ अंर्तराष्ट्रीय के अध्यक्ष दिनेश खरे एवं न्यास के उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु के संयुक्त सचिव संजय कुमार अस्थाना ने फिल्माया। यूनिक चित्र मंदिर की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘प्यार की डोरी’ के निर्माता अजीत श्रीवास्तव, निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह हैं। जबकि मुख्य कलाकारों में अभिषेक गिरि, जयतोष कुमार, अपूर्वा मिश्र, नीलू शंकर सिंह हैं वहीं छायांकन अविनाश कुमार ने किया। फिल्म के लेखक ए.बी. मोहन व संगीत निर्देशक अनुज तिवारी हैं। जबकि कोरियोग्राफर कौशलेंद्र हैं। फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तर प्रदेश में ही होनी है। यह जानकारी कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।