
बड़ी ख़बर लखनऊ से
देश के सबसे बड़े साइबर ठगों में से एक प्रमोद मंडल हुआ गिरफ्तार।
यूपी समेत देश के 10 राज्यों का वांटेड शातिर साइबर फ्रॉड प्रमोद मंडल गिरफ्तार।
लखनऊ साइबर सेल ने प्रमोद मंडल के साथ राजेश करन और मनोज को भी किया गिरफ्तार।
बीते साल सचिवालय से रिटायर्ड क्लर्क के खाते से निकाले थे 35 लाख रुपये।
प्रमोद मंडल पर झारखंड, बिहार, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में दर्ज है 3 दर्जन से अधिक मुकदमे।
झारखंड के दुमका का रहने वाला प्रमोद मंडल लखनऊ जेल में बंद पिता और चाचा से मिलने आया था।
दुमका में प्रमोद मंडल लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने के साथ दूसरे साइबर अपराधियों को भी करता था तैयार, देता था ट्रेनिंग।
लखनऊ साइबर सेल ने प्रमोद मंडल समेत 5 शातिर साइबर अपराधियो को गोसाईगंज इलाके से किया अरेस्ट।
प्रमोद मंडल ने ठगी से कमाए करोड़ों रुपए के लेनदेन के लिए दिल्ली में अकाउंटेंट तक रखा था।
लखनऊ साइबर सेल ने दिल्ली के अकाउंटेंट को भी किया गिरफ्तार।।