उरई(जालौन)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर डॉ बृजबिहारी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय उरई में पुष्पेन्द्र सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी जालौन ने अपने साथियों के साथ 48 फलदार वृक्षों का रोपण किया।


पुष्पेन्द्र सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने बताया कि आज दिनांक 01/07/2021 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का 48वां जन्मदिन है।
और हम लोगो ने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 48 फलदार बृक्ष लगाए।
यह बृक्ष बड़े होकर फल देगे।

 

साथ ही बताया कि आगामी 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी।
और अखिलेश यादव जी की सरकार बनेगी।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।