उरई जालौन। विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद जालौन में जगह-जगह लोगों ने पेड़ लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का भी अपना कर्तव्य निभाया। जनपद में विभिन्न जगहों पर पेड़ लगाए गए और लोगों ने इस बात का प्रण भी लिया कि उन्हें सुरक्षित भी रखेंगे। देखा जाता है कि लोग पेड़ लगाने के बाद भूल जाते हैं। जिसके कुछ दिनों बाद वह सूख जाता है। लेकिन अब लोगों ने यह प्रण भी लिया है, कि वह पेड़ लगाने के साथ उसे सुरक्षित रखेंगे। उरई के ठाडेशवरी मंदिर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शालिगराम पांडेय के नेतृत्व में रामआसरे त्रिवेदी, बडे़ गुप्ता, नसीम सिद्दीकी की उपस्थिति में कई पेड़ रोपित किए गए। विश्व पर्यावरण दिवस पर ने शालिगराम पांडेय ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। साथ ही उस पेड़ की सुरक्षा भी करना चाहिए, जब तक वह बड़ा नहीं हो जाए। हर वर्ष लाखों पेड़ लगाए जाते हैं, लेकिन बहुत ही कम बच पाते हैं। इसलिए हम सभी को अपना कर्तव्य निभाते हुए पेड़ को सुरक्षित भी रखना होगा। बड़े गुप्ता ने भी पेड़ लगाने के साथ उन्हें सुरक्षित रखने के लिए लोगो से अपील की। वही रामआसरे त्रिवेदी ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी हो गया क्योंकि इस समय ऑक्सीजन की बहुत कमी हुई। विश्व पर्यावरण को देखते हुए हम सभी को एक एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। वही उरई के कोंच रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर भी उरई शोभित माहेश्वरी, संजय पांडे, सुमित वर्मा, शिव कुमार यादव, राजू यादव, गौरव माहेश्वरी, रानू महेश्वरी की उपस्थिति में सैकड़ों पेड़ लगाए गए। और सभी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी अपनी बात रखते हुए उन पेड़ों को सुरक्षित रखने के साथ ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए पेड़ों को बहुत जरूरी बताया। अमेरिका कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अखिलेश वर्मा ग्राम ऐदलपुर ने अपने गांव में कई पेड़ लगाए और उन्होंने बताया कि समय की जरूरत के साथ हम पेड़ पौधों को लगाना भूलते जा रहे हैं इस महामारी में ऑक्सीजन की कमी हुई है। कहीं ना कहीं यह हमारी चूक थी कि हम पेड़ पौधे लगाना भूल चुके थे। अब हम सभी को जागरूक होना होगा। हर एक मनुष्य को एक एक पेड़ अपने जीवन काल में जरूर लगाना होगा। ताकि ऑक्सीजन की कमी से उबर सके और प्रकृति भी हरी भरी रहे। उधर रामपुरा मैं थाना प्रभारी जेपी पाल के साथ वरिष्ठ पत्रकार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी ने भी थाना परिसर में वृक्षारोपण किया।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।