उरई(जालौन)।जिला पंचायत सीट शहजदपुरा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के युवा प्रत्यासी रामेंद्र त्रिपाठी की स्थिति उस समय और भी ज्यादा मज़बूत हो गई।
जब समाजसेवी ओर कॉंग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की मंशा पाले शहजादपुरा निवासी शिवकांत दोनदेरिया ने अपना समर्थन रामेन्द्र त्रिपाठी को दे दिया।
वही परत्रकारो से वार्ता करते हुए शिवकांत दोनदेरिया ने कहा कि वो बीते काफी समय से शहजादपुरा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर जन सम्पर्क कर रहे थे। लेकिन कॉंग्रेस ने मुझ जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता पर भरोसा नही जताया और मुझे कॉंग्रेस से उम्मीद्ववार नही बनाया।
लेकिन में चुनाव लड़ने का मन बना चुका था युवा नेता रामेंद्र त्रिपाठी के चुनाव मैदान में आने के चलते अब वो चुनाव न लड़कर रामेंद्र के लिए वोट मांगेंगे।शिवकांत ने अपने समर्थकों से अपील की की वो रामेंद्र को अपना वोट दे।
निश्चित तौर पर रामेंद्र त्रिपाठी क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देगे।
वार्ता दौरान आनन्द शुक्ला आदित्य शुक्ला अरविंद गिरि महेश त्रिवेदी अभिराज दुबे सिन्कल मिश्रा दीपू त्रिपाठी रामदास यादव गजराज कुशवाहा शिखर श्रीवास्तव महेंद्र निरंजन, बलबान गुर्जर,मुनेश तिवारी,लाखन निरंजन राजबहादुर विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।