बदलेगा ज़माना लाख मगर क़ुरआन न बदला जायेगा।

उरई(जालौन)।पवित्र कुरान से 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की एक याचिका ने देश भर के शिया और सुन्नी दोनों संप्रदायों के लाखों मुसलमानों को नाराज कर दिया है।इसी को लेकर शहर के बज़रिया में इकट्ठा हो कर नारेबाजी करते हुए दलगंजन तिराहे पर आकर अम्न और शांति के दुश्मन वसीम रिज़वी के पुतले को जोरदार नारेबाज़ी कर आग के हवाले कर दिया। रिजवी के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।वसीम रिज़वी और राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम आतंकवाद को बढ़ावा देने और अशांति फैलाने के लिए रिजवी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट से भी मांग की गई सुप्रीम कोर्ट से वसीम रिजवी की याचिका को खारिज करने और उस पर भारी जुर्माना लगाने की भी मांग की जाएगी। रिजवी पर अराजकता और आतंकवाद फैलाने और वक्फ संपत्तियों को चोरी करने का आरोप लगाया।
इस दौरान रिहान सिद्दीकी,शफीकुर्रेह्मान कशफी, आमीन खान,मिर्ज़ा साबिर बेग,अबरार भाई, यूसुफ अंसारी, आरिफ ज़िया,सलमान सिद्दीक़ी, शारिक बेग,विकार रिज़वी, परवेज़ खान,जावेद अंसारी, शमी सिद्दीकी,फरासत रिज़वी, मुहम्मद फैज़ान,मुख्तार माइकल,परवेज़ अख्तर , आफाक अंसारी,कामरान अंसारी,खलील अंसारी,हलीम चच्चा,सहित सैकड़ों समाज के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।