कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम के तेजपुर में मेगा रैली को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि असम आपकी मां है और आप अपनी पहचान व अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

भाजपा सरकार ने आपसे किए हुए वादे पूरे नहीं किए और आपकी पहचान पर भी हमला किया।

हम वादे नहीं आपको गारंटी दे रहे हैं। ये 5 गारंटी आपके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हैं।

1- हम ऐसा कानून बनायेंगे जिससे CAA यहां लागू नहीं होगा।

2- असम की गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रू गृहणी सम्मान राशि दी जाएगी।

3- बिजली के 200 यूनिट मुफ्त जिससे हर महीने 1400 रू की बचत होगी।

4- हम चाय के बागान के श्रमिकों को प्रति दिन 365 रू का पारिश्रमिक देंगे।

5- हम युवाओं को 5 लाख रोजगार देंगे।