मथुरा-अलीगढ़ रोड पर यमुना के निर्माणाधीन पुल का काम लोकार्पण के महीने भर बाद भी पूरा नहीं हो सका। भाजपा नेता संजय गोविल ने इसकी शिकायत सीएम से की है।यहां यमुना के पुराने और जर्जर पुल पर बढ़ते ट्रैफिक लोड के चलते सरकार ने समानांतर नवीन पुल निर्माण को मंजूरी दी थी। करीब ढाई वर्ष पूर्व शुरू हुआ निर्माण बार-बार रुकता रहा। अभी करीब 80 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। दोनों ओर के पुल के पहुंच मार्ग अधूरे हैं। एक ओर जेएसबी भी पूरी नहीं हो सकी। इस पर अभी डामरीकरण होना बाकी है। प्रकाश व्यवस्था भी नहीं हो सकी। एक ओर के बोल्डर स्लैब के बीच मिट्टी नहीं भरी गई और दूसरी ओर अभी तक बोल्डर स्लैब भी पूरे नहीं पड़े हैं। कार्यदायी संस्था ने अप्रोच मार्ग पर गिट्टी डालकर इसे बंद कर रखा है। अभी भी जल्द निर्माण कार्य पूरा होता प्रतीत नहीं हो रहा। वहीं प्रशासन ने विगत 11 फरवरी को मुख्यमंत्री से वेटेरिनरी कॉलेज में इसका लोकार्पण भी करवा लिया।भाजपा नेता ने की शिकायत
मथुरा-सीएम को गुमराह कर करवा दिया अधूरे यमुना पुल का लोकार्पण
Related Posts
उरई : अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर ‘साप्ताहिक जनसुनवाई’ कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
📌कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ब्रजेश सधारा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता उरई (जालौन) अपना दल (एस) के जिला कार्यालय उरई पर साप्ताहिक जनसुनवाई…
फीस की मनमानी पर हुई बड़ी कार्रवाई Dm लखनऊ ने 5-5 लाख का ठोका जुर्माना
फीस की मनमानी पर हुई बड़ी कार्रवाई Dm लखनऊ ने 5-5 लाख का ठोका जुर्माना लखनऊ में फीस की मनमानी पर बड़ी कार्रवाई DM के निर्देश पर 8 निजी स्कूलों…

