जालौन में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए फायरिंग दोनो पक्षों के लोग हुए घायल।


जनपद जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जमलापुर में बृहस्पतिवार को जमीनी विवाद को लेकर राघवेंद्र उम्र 36 पुत्र अशोक दुबे शिववेंद्र उम्र 26 पुत्र प्रभाकर दुबे की जमीन को लेकर पुरानी रंजिश थी।
जिसके चलते आज सुबह आशुतोष उम्र 30 वर्ष और शिव बड़े से आपसी कहा सुनी हो गई।
बातों ही बातों में मामला इतना बढ़ गया की लाठी-डंडे और गाली गलौज तक नौबत आ गई जिस से लड़ाई के दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए और इसी दौरान दोनों पक्षों में गोली चलने लगी जिसमें गोली लगने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही द्वितीय पक्ष में भी दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को गंभीर हालत में देखते हुए उरई जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों पक्षों के घायल युवकों को झांसी रेफर कर दिया।
इस घटना से गांव में सन्नाटा छाया हुआ है पुलिस प्रशासन ने गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।
जिससे गांव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई माहौल ना बिगड़े। इसी के चलते गांव में चारों तरफ पुलिस फोर्स लगा दिया गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।