अखिलेश और शिवपाल मिलकर लड़ेंगे 2022 का विस चुनाव

लखनऊ। दीपावली मनाने अपने पैतृक आवास सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) समेत सभी छोटे दलों के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने प्रसपा को गठबंधन में शामिल करने की भी बात कही। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी दलों के साथ एडजस्टमेंट को तैयार हैं। कहां कि किसी भी बड़े राजनीतिक दल के साथ सपा गठबंधन नहीं करेगी। जसवंतनगर विधानसभा सीट प्रसपा के नेता के लिए छोड़ दी गई है, और पार्टी उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए भी तैयार है। शनिवार को इटावा स्थित सिविल लाइन स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने प्रसपा प्रमुख व चाचा शिवपाल सिंह यादव को इशारों- इशारों में चुनाव में गठबंधन के लिए आमंत्रित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.