भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य के लिए bjp कार्यकर्तओं ने किया शीतला मन्दिर में हवन व पूजा।

जालौन -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के कोरोना संक्रमित होने से चिंतित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके शीघ्र स्वास्थ्य हेतु कालपी रोड़ स्थित शीतला मन्दिर पर हवन पूजन कर प्रदेश अध्यक्ष जल्द स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की गई ।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने व उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घजीवी होने तथा स्वर्णिम भविष्य के लिए उरई के प्रमुख सिद्ध स्थल शीतला माता मन्दिर पर हवन पूजन प्रार्थना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ज्ञात हो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनपद जालौन के ही निवासी हैं।जनपद में उनके अनेक शुभचिंतक व मित्र है।
इस अवसर पर- देवेन्द्र यादव (जिला उपाध्यक्ष),अरुण गुप्ता (नगर अध्यक्ष),डॉक्टर विनोद अहिरवार(जिलामंत्री),दीपक द्विवेदी(नगर उपाध्यक्ष),सुरादेव पाल(सभासद),पवन सिंह रौली (नगर महामंत्री)रामजोत सिंह गुर्जर(नगर उपाध्यक्ष),अनिल वर्मा (नगर उपाध्यक्ष),मदन गुर्जर(नगर उपाध्यक्ष),अनिरुद्ध प्रताप(सेक्टर संयोजक),यादवेंद्र सिंह(नगर उपाध्यक्ष),दिलीप श्रीवास्तव(नगर मंत्री),सोवरन सिंह(यूथ अध्यक्ष), सचिन निरंजन(सेक्टर),अनुज नाग(सेक्टर संयोजक),गोपाल पुरवार,विवेक अवस्थी(नगर मंत्री),बृजलाल कुशवाहा सहित बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार जिला क्राइम रिपोर्टर soni news जनपद जालौन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.