शनिवार को देर शाम तावडू खंड के धुलावट गांव के समीप सोहना रोड पर एक ओवरलोड़ डंपर व सेंटरों कार की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सेंटरो चालक फारुख पुत्र याकूब निवासी धुनेला सोहना की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की रुह कांप उठी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी। मृतक के भाई मुबारिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई शनिवार को देर शाम सोहना से भिवाडी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह अपनी सेंटरो कार को लेकर धुलावट गांव के समीप पहुंचा तो सामने से पत्थरों से भरकर आ रहे एक हाइवा ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौत हो गई, हादसे को अंजाम देकर हाइवा चालक मौके पर फरार हो गया। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हाईवा चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई कर डंपर चालक को गिरफ्तार करेगी।
कार व डंपर की भिडंत में युवक की दर्दनाक मौत
Related Posts
Jalaun : किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,सहकारी समितियों का लिया जायजा
📌जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर* जनपद जालौन…
राष्ट्रीय पटल पर चमका जनपद जालौन, कृषि विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी सम्मानित
📌केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया राष्ट्रीय सम्मान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को बेहतर खेती, बैंक ऋण और जल संरक्षण का लाभ बुंदेलखंड की धरती…

