📌जिलाध्यक्ष, अपना दल एस) व कुशवाहा समाज के प्रमुख नेताओं ने अपनाया था कड़ा रुख

जालौन, 21 अगस्त 2026
कासिमपुर रहावली व्हाट्सएप ग्रुप में कुशवाहा/काछी समाज के विरुद्ध अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणियाँ करने वाले असामाजिक तत्वों पर थाना गोहन पुलिस का कड़ा चाबुक चला है। समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर न्यायालय भेज दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनिल कुदारी (जिलाध्यक्ष, अपना दल एस) एवं कुशवाहा समाज के प्रमुख नेताओं ने कड़ा रुख अपनाया था। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा दी गई कड़ी चेतावनी और औपचारिक शिकायत का संज्ञान लेते हुए गोहन पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत FIR सं. 0066/2026 पंजीकृत कर आरोपियों को हिरासत में लिया और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए उनका चालान कर दिया।
अनिल कुदारी व सामाजिक नेताओं का वक्तव्य:
“समाज की गरिमा, आत्मसम्मान और सामाजिक भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून के सामने हर दोषी को झुकना पड़ेगा। हम समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर हैं।”

त्वरित, निष्पक्ष और सख्त विधिक कार्रवाई के लिए अनिल कुदारी एवं कुशवाहा समाज के नेताओं ने थाना गोहन पुलिस प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।


