उरई(जालौन)।जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को तहसील जालौन क्षेत्र के ग्राम भिटारा के समीप अधिकारियों की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर छह डंपरों को पकड़ लिया।उपजिलाधिकारी जालौन राकेश सोनी के निर्देश पर खनिज अधिकारी, क्षेत्रीय संभागीय परिवहन अधिकारी तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच की। इस दौरान आवश्यक वैध प्रपत्र न मिलने पर छह डंपरों को कार्रवाई के लिए रोक लिया गया। बाद में सभी वाहनों को कोतवाली जालौन की पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया।
पकड़े गए डंपरों के पंजीकरण नंबर UP93BT4578, MP32HA0338, UP92AT4399, UP92AT2665, UP93BT5469 और UP92AT4716 बताए गए हैं।
उपजिलाधिकारी राकेश सोनी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस को भी आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वालों में खलबली मच गई है।
रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

