मथुरा: जनपद के पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत की अध्यक्षता में विभिन्न न्यायालयों में नियुक्त कोर्ट पैरवीकारों और थानों के हेड मालखाना मोहर्रिरों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान एसपी ग्रामीण ने मुकदमों की पैरवी के दौरान अभियोजन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने गवाहों की उपस्थिति और साक्ष्य की कार्यवाही को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जघन्य एवं चिन्हित अपराधों में संलिप्त शातिर अपराधियों को प्राथमिकता के आधार पर कड़ी सजा दिलाए जाने पर विशेष बल दिया गया।
इसके साथ ही, सभी थानों के हेड मालखाना प्रभारियों को वर्ष 2025 से पूर्व के दाखिल समस्त वाहनों का मूल्यांकन कराकर न्यायालय से आदेश प्राप्त करने तथा अविलंब नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कर वाहनों का त्वरित निस्तारण कराने के कड़े निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मॉनिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक अरविंद नरवाल, जनपद के समस्त थानों के पैरवीकार और मालखाना प्रभारी उपस्थित रहे।
व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन


