📌मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम प्रांगण के परिसर में वृक्षारोपण कर इमरजेंसी विभाग में मरीजों को किया गया फल और का मिष्ठान वितरण

Img 20260816 wa0013

15 अगस्त 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन उरई में प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिवेदी के कुशल मार्गदर्शन में एवं समस्त चिकित्सा शिक्षकों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य महोदय के द्वारा तिरंगा फहराया गया। तदुपरांत समस्त लोग ऑडिटोरियम के अंदर विराजमान हुए जहां पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं उप प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य महोदय के द्वारा अपने शब्दों के जरिए सभी को राष्ट्र प्रेम के प्रति उत्साहित किया।

Img 20260816 wa0011

इसी अंतराल में प्रधानाचार्य महोदय ने ऑडिटोरियम प्रांगण के परिसर में वृक्षारोपण किया एवं इसके उपरांत इमरजेंसी विभाग में मरीजों को फल मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Chatgpt image aug 15, 2026, 03 45 54 am
उक्त कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के उप प्रधानाचार्य डॉक्टर आर एन कुशवाहा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार वर्मा डॉक्टर शैलेंद्र प्रताप डॉक्टर चरक संगवान डॉक्टर निशांत सक्सेना डॉक्टर विशाल अग्रवाल डॉक्टर सुनीत सचान आदि चिकित्सा शिक्षक नर्सिंग स्टाफ सुरक्षाकर्मी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Chatgpt image aug 15, 2026, 03 31 51 am