📌योजना में नाम शामिल होने पर छात्राओं का बढ़ाया गया हौसला

उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय की सात छात्राओं ने स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की है। भविष्य में लाभान्वित होने वाली सभी विद्यार्थियों का कॉलेज की ओर से अभिनंदन किया गया।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई मेरिट सूची में अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय की सात छात्राएं स्थान बनाने में सफल रहीं। सभी ने शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के अंतर्गत बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Img 20260812 wa0029
विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में जिन्होंने स्थान बनाया है उनका नाम है –
अंशिका सिंह पुत्री शैलेन्द्र सिंह ( 81.51 %) , दीपा पाल पुत्री जीवन पाल ( 78.57%), मिनी पुत्री जसवंत सिंह (78.28 ), दीक्षा वर्मा पुत्री संजय वर्मा ( 78.28%), अंबिका कुशवाहा पुत्री अनूप कुमार ( 77.71%), रिया गुप्ता पुत्री संजीव गुप्ता ( 77
14%) और प्रतीक्षा पुत्री प्रमोद कुमार ( 77.14 %) ।
स्कूटी के लिए चयनित हुईं सभी छात्राओं का कॉलेज में अभिनंदन कर उनके प्रयास को सराहा गया। प्रबंधक नम्रता तिवारी और कार्यकारी निदेशक सुदामा दीक्षित ने कहा कि सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। स्कूटी रूपी योगी जी के उपहार से उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी।

Img 20260812 wa0030

प्राचार्य डॉ राकेश द्विवेदी ने कहा कि कोई भी सफलता मजबूत इच्छाशक्ति से मिलती है। उनकी इस सफलता से दूसरे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर अनिल सिंह, केके अग्रवाल, अनूप गुप्ता, सुनीता परिहार, वर्तिका मिश्रा, श्रृष्टि उपस्थित रहे।