राम मंदिर चढ़ावा मामले में 8 लोगों पर हुई FIR,ट्रस्ट पदाधिकारी FIR से हुये बाहर।छोटी मछलियों का किया गया शिकार,बड़े पदाधिकारी FIR से बचे?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज होने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ट्रस्ट की तरफ से दर्ज कराई गई FIR में 8 लोगों के नाम हैं, लेकिन ट्रस्ट के किसी बड़े पदाधिकारी के खिलाफ FIR नहीं लिखी गई है।

जानकारी के मुताबिक FIR सुभाष, करुणेश, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, रामाशंकर मिश्रा, रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू और लवकुश मिश्रा के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

बड़ा सवाल यह है कि क्या कार्रवाई सिर्फ निचले स्तर के लोगों तक सीमित रहेगी? राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT जांच पहले से चल रही है। अब FIR दर्ज होने के बाद जांच की दिशा पर सबकी नजर है।