उरई (जालौन)।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता राम किशोर साहू को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जनपद जालौन सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
भाजपा नेतृत्व के इस निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राम किशोर साहू लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है।
उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर एसआर ग्रुप के प्रबंधक, वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार राठौर ने कहा कि राम किशोर साहू की नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और लंबे संघर्ष का सम्मान है।
उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
जालौन के राठौर-साहू समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया
लोगों का कहना है कि राम किशोर साहू के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए राम किशोर साहू को शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जालौन।
📲7526086812

