उरई। नगर के युवा समाजसेवी कपिल गुमावली ने अपने स्वर्गीय पिता पूरन सिंह यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया और राहगीरों को लस्सी वितरित कर उन्हें गर्मी से राहत दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।कपिल गुमावली ने बताया कि वह हर वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण और लस्सी वितरण का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली है। उनके पिता हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सीख देते थे, जिसे वह आज भी निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि समय-समय पर वह विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना, वृक्षारोपण, रक्तदान और अन्य जनहित के कार्य नियमित रूप से करते हैं।
इस अवसर पर रामजी दुबे, विक्रांत पटेल, मोहन यादव, वीरेंद्र पाल, प्रदमोहन पाल, कीरत चौधरी, नृपत सिंह, आशु पटेल, जीतू कुशवाहा, हर्ष यादव और दीपक सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।