जालौन जनपद के लिए गर्व की बात है कि उरई के अभिनेता मान सिंह करामाती अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म बंदर में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने एक कैदी तथा मुख्य विलन के सहयोगी की भूमिका निभाई है।यह फिल्म सैफरन मैजिक वर्कशॉप निखिल द्विवेदी के द्वारा निर्मित है,यह फिल्म 5 जून को भारत सहित कई देशों में वर्ल्डवाइड रिलीज की गई है।

 

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा,इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी ,रिधि सेन,सुकांत गोयल,अंकुश गेदम, नतेश हेगड़े, जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं, जिनके दमदार अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।
मान सिंह करामाती की आने वाली फिल्म फूलन मे, अलीबाबा चालीस भूत और मुंगेरिलाल की पोस्ट जैसी फिल्में एवं वेब सीरीज़ शामिल हैं। इसके साथ ही वे जल्द ही उरई में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का आयोजन भी करने जा रहे हैं। इच्छुक प्रतिभागी  संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

अपने अभिनय, लगन और मेहनत के बल पर मान सिंह करामाती लगातार फिल्म जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं और जालौन जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।