जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले होमगार्ड कंपनी कमांडर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम टिकौली निवासी प्रदीप सिंह अपनी गेहूं की फसल बिक्री के 1 लाख 68 हजार रुपये लेकर माधौगढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान रुपयों से भरा बैग गिर गया।
बैंक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कंपनी कमांडर शिवराज सिंह ने सतर्कता और ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और जांच के बाद उसे उसके वास्तविक मालिक प्रदीप सिंह को सुपुर्द कर दिया।
होमगार्ड कमांडर की इस सराहनीय कार्यशैली को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस विभाग ने कहा कि शिवराज सिंह का यह कार्य पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड जवानों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।