उरई। जालौन के उरई में सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम में एसआर पब्लिक स्कूल उरई के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय का कुल रिजल्ट 95.2 प्रतिशत रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि शुक्ला ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 301 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 11 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 276 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
विद्यालय के छात्र देव चतुर्वेदी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियांशी प्रजापति ने 93.8, अंशिका प्रजापति ने 93, कृष्णा सोनी ने 91.6, शास्वत श्रीवास्तव ने 91 तथा श्रतिका श्रीवास्तव ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल किए।
विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार राठौर ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय अध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*रिपोर्ट : जनपद जालौन से Soni News के लिए अमित कुमार।*

