मथुरा-अलीगढ़ रोड पर यमुना के निर्माणाधीन पुल का काम लोकार्पण के महीने भर बाद भी पूरा नहीं हो सका। भाजपा नेता संजय गोविल ने इसकी शिकायत सीएम से की है।यहां यमुना के पुराने और जर्जर पुल पर बढ़ते ट्रैफिक लोड के चलते सरकार ने समानांतर नवीन पुल निर्माण को मंजूरी दी थी। करीब ढाई वर्ष पूर्व शुरू हुआ निर्माण बार-बार रुकता रहा। अभी करीब 80 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। दोनों ओर के पुल के पहुंच मार्ग अधूरे हैं। एक ओर जेएसबी भी पूरी नहीं हो सकी। इस पर अभी डामरीकरण होना बाकी है। प्रकाश व्यवस्था भी नहीं हो सकी। एक ओर के बोल्डर स्लैब के बीच मिट्टी नहीं भरी गई और दूसरी ओर अभी तक बोल्डर स्लैब भी पूरे नहीं पड़े हैं। कार्यदायी संस्था ने अप्रोच मार्ग पर गिट्टी डालकर इसे बंद कर रखा है। अभी भी जल्द निर्माण कार्य पूरा होता प्रतीत नहीं हो रहा। वहीं प्रशासन ने विगत 11 फरवरी को मुख्यमंत्री से वेटेरिनरी कॉलेज में इसका लोकार्पण भी करवा लिया।भाजपा नेता ने की शिकायत
मथुरा-सीएम को गुमराह कर करवा दिया अधूरे यमुना पुल का लोकार्पण
Related Posts
Jalaun : विधानसभा चुनाव-2027 पुलिस सेक्टर अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में राजकीय मेडिकल…
Up : CM योगी की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, प्रदेश मे छायी शोक की लहर
सीएम योगी की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, प्रदेश मे छायी शोक की लहर लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री…

