nउरई(जालौन)जनपद जालौन के कालपी में यमुना नदी का जलस्तर 103 मीटर पंहुचा जो खतरे के जोधर नाले औऱ नून नदी में बाढ़ आने से दर्जनों गांवों का सम्पर्क टूट गया है। जिससे निकलने के लिए लोग नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर निकल रहे है।और इस बाढ़ के कारण नाव चालक अपनी मनमर्जी से मनमाने रुपये लेकर अावश्यकता से अधिक सवारी बैठा कर पार करवा रहे है।क्योंकि क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग हल्की बर्षा होने से ही रास्ता जाम हो जाता हैं लेकिन अब तो भीषण बाढ़ के कारण कीरतपुर,देवकली,हीरापुर,मैनुपुर,शेखपुर गुढा,गुढाखास,धरमपुर,मंगरौल,कुटरा,पड़री,नराहन,उरकरा कला,महेवा,पाल सरेनी, खड़गुई, सिकन्ना, निबाहना सहित दर्जनो गांव बाढ़ की भीषण चपेट में है।
कभी कम बर्षा होने से या अधिक बर्षा या फिर बाढ़ से किसानों की फसल बराबर नष्ट हो जाती हैं जिससे किसान सर से लेकर पैर तक कर्ज से जकड़ा हुआ है।
वही जल आयोग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यमुना नदी का जल स्तर 50 से.मी प्रति घण्टे के हिसाव से बढ रहा है जल स्तर को खतरे के निशान तक पहुचने की सम्भावना जतायी गयी है।

फ़ोटो परिचय-बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी

रिपोर्ट-अमित कुमार क्राइम रिपोर्टर उरई जनपद जालौन।