लखनऊ:उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी में आज दूसरा बड़ा मोड़ आया, जब बस प्रबंधन मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर विधायक अदिति सिंह को पार्टी की महिला विंग के महासचिव पद से हटा दिया गया। विधायक अदिति को गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रहना था, वह अब नहीं जुड़ पाएंगी।

रायबरेली के रसूखदार परिवार से आने वाली अदिति सिंह कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा बस चलाए जाने के मामले में दो ट्वीट करते हुए कहा था कि “आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत।