लखनऊ में लॉक डाउन अवधि के दृष्टिगत निर्धन, असहाय, श्रमिक वर्ग के लोगो को कम्यूनिटी किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने बताया कि जनपद में मजदूर/श्रमिको और निर्धन वर्ग के लोगो के लिए कम्युनिटी किचनो के माध्यम से सहायता निरन्तर पहुचाई जा रही है। इसी क्रम में आज नगरीय क्षेत्रों में जिला प्रशासन, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण व अन्य स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से कुल 83000 लोगो को भोजन उपलब्ध कराया गया। जिसका विवरण निम्नवत है :-

1) नगर निगम ज़ोन 1 :- नगर निगम कल्याण मंडपम के द्वारा नरही, माल एवेन्यू, गुलमोहर अपार्टमेंट के पास, अमीनाबाद, मौलवीगंज, डालीगंज क्रासिंग, जियामऊ आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।
2) नगर निगम ज़ोन 2 :- आवास विकास कल्याण मंडपम मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम के द्वारा लेबर कालोनी, एफ0 ब्लाक राजाजीपुरम, मवैय्या, राजेन्द्र नगर, ऐशबाग, राजा बाजार, जनता नगरी के पीछे मलिन बस्ती, पटवा वाली गली, आगा मील ड्योढ़ी, राम नगर धोबी घाट बस्ती, मालवीय नगर आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।
3) नगर निगम ज़ोन 3 :- नगर निगम कल्याण मंडपम महानगर के व जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला द्वारा नैय्यर पार्क के चारो तरफ, सिविल हॉस्पिटल के पास, फातिमा हॉस्पिटल के पास, मिलन पार्क अलीगंज के पास, शिवालिक नगर जानकीपुरम द्वितीय, निवेदिता गर्ल्स हॉस्टल डालीगंज, निराला नगर, वीसी हाउस के आस पास, उप मुख्यमंत्री महोदय के आवास में पास, घैला रोड आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।
4) नगर निगम ज़ोन 4 :- एल0डी0ए0 सामुदायिक केंद्र विराट खण्ड, के द्वारा लक्ष्मण पुरी, रविन्द्र पल्ली, सूर्य स्क्वायर विकल्प खंड के पास, गंगा विहार, भरवारा, विशेष खण्ड, विजयंत खण्ड, विक्रांत खण्ड, अकबर नगर, बालदा कालोनी, शिवम धाम बस्ती, फैज़ाबाद रोड, विशाल खण्ड, विपुल खण्ड आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।
5) नगर निगम ज़ोन 5 :- नगर निगम कल्याण मंडपम आनंद नगर द्वारा LDA कालोनी बस अड्डे के पीछे, आलमबाग बस स्टैंड, चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग चौराहा, अवध चौराहा, मौनीबाबा मंदिर के पास, हज हाउस, दामोदर नगर, कलन्दर खेड़ा, मानक नगर स्टेशन के पास, मानस नगर, गंगा खेड़ा, भोला खेड़ा, इंद्रपुरी, लंगड़ा फाटक, गीत पल्ली शेल्टर होम, हसनापुर आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।
6) नगर निगम ज़ोन 6:- एल0डी0ए0 सामुदायिक केंद्र चौक के द्वारा बालागंज, सआदत गंज, दौलत गंज, हैदरगंज, मल्लाहि टोला, कश्मीरी मोहल्ला, चौक, आलमनगर, अम्बरगंज, वज़ीरबाग, सज्जाद बाग, कैम्पबेल रोड, बादशाह खेड़ा, पावर हाउस चौराहा, शिला गार्डेन, राम नगर, मायापुरम, दाल मंडी सदातगंज, लकड़मंडी, सुल्तान बेग गाडिया, बावली चौकी के पीछे पसियाना आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।
7) नगर निगम ज़ोन 7:- आवास विकास सामुदायिक केंद्र इंद्रानगर द्वारा राहुल नर्सिंग होम के आस पास, सवर्ण विहार, आलोक नगर, नेहरू विहार, ज्ञान विहार, श्याम नगर, पुराना पिकनिक स्पॉट रोड, इन्दिरा नगर, विरासत पार्क, एकता पार्क व कायाकल्प पार्क के आसपास आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।
8) नगर निगम ज़ोन 8 :- नगर निगम कल्याण मंडपम बंगला बाजार के द्वारा मोहान रोड, हिन्दनगर बैरिगव के सामने झुग्गी बस्ती, विद्यावती सेक्टर ई0 से सेक्टर एफ0 विस्तार, मदारी खेड़ा, पकड़ी गांव, सालेह नगर, रत्न खण्ड पिरौली झुग्गी, शांति नगर, नट खेड़ा, भगवंत नगर, ईश्वरी खेड़ा आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील व स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से तहसील सरोजिनी नगर के सदरौना, अहिमामऊ, अंसल ए0पी0आई0, खरिका, बगियामऊ, शहीद पथ पर 11000 लोगो को भोजन और 700 लोगो को राशन उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार से तहसील मोहनलालगंज के अंतर्गत निगोहा, ग्राम मऊ, मोहान, गोसाईगंज, वत्सवा, सिसेंडी, खिजौली आदि ग्रामो में कुल 6000 लोगो को भोजन और 100 लोगो को राशन उपलब्ध कराया गया। तहसील मलिहाबाद के अंतर्गत रसूलाबाद, रहीमाबाद, मिर्जागंज, नगर पंचायत मलिहाबाद, मुजासा, महमूद नगर आदि क्षेत्रों में कुल 4400 लोगो को भोजन उपलब्ध कराया गया। तहसील बक्शी का तालाब के अन्तर्गत इटौंजा, अस्ति, कुमरहवा आदि क्षेत्रों में कुल 2500 लोगो को , ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 23900 लोगो को भोजन उपलब्ध कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में निर्धन/असहाय, श्रमिक वर्ग के भरण-पोषण के लिए अक्षय पात्र के सहयोग से आज जनपद में 30000 लोगो को भोजन उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शहर के लगभग 350 पाइंट चिन्हित किये गए है जहां पर अक्षय पात्र के सहयोग से भोजन का वितरण किया जा रहा है। इस प्रकार से सम्पूर्ण जनपद में आज कुल 1,36,900 लोगो को भोजन और 800 लोगो को राशन के पैकेट उपलब्ध कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अक्षय पात्र द्वारा स्कूलों में भोजन का वितरण कराया जाता था। लॉक डाउन के वजह से स्कूल बंद है और जनपद में ज़्यादा से ज़्यादा निर्धन और असहाय लोगो भोजन पहुचाने के उद्देश्य से अक्षय पात्र का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अक्षय पात्र के द्वारा लेस ह्यूमन टच प्रोसेस द्वारा पूर्णयता मशीनों के द्वारा भोजन को तैयार किया जाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में किसी भी व्यक्ति को आवश्यक समाग्री, भोजन आदि की परेशानी नही होने दी जाएगी। ज़िला प्रशासन के द्वारा इस क्रम में निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। जनपद वासियो को लॉक डाउन की अवधि में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नही करना पड़ेगा।