भाजपा के मित्रो ने आम आदमी के पैसों को लूटने का काम किया- सांसद, संजय सिंह

योगी सरकार बलात्कारियों को बचाने का काम करती है – संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला साथ ही प्रदेश में पार्टी के संगठन एवं भावी रणनीतियों पर व्यापक जानकारी दी |
सदस्यता अभियान और जनसंवाद कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार किया जा रहा है, स्टाल लगाकर, बेबसाइड और मिस्ड कॉल द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है | अभी तक 5 लाख नये सदस्य बन चुके हैं | जिलेवार डाटा 23 मार्च को जारी किया जायेगा और 23 मार्च से ही 23 जून तक तीन महीने पूरे प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रम 1 लाख 07 हजार गावों और 12 हजार शहरी वार्डों में चलाया जायेगा | इस जनसंवाद के दौरान योगी सरकार की खामियां, कानून व्यवस्था की दुर्दशा, शिक्षा की बदहाली को उजागर करेंगे साथ ही दिल्ली का विकास माडल भी जनता को बताने का काम करेंगे |
भाजपा के मित्रो ने आम आदमी के पैसों को लूटने का काम किया
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश आर्थिक मंदी की मार झेल रहा है, देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है | बेरोजगारी के कारण लोग आत्महत्या कर रहे है, महगाई लगातार बढ़ रही है, किसान परेशान है | इन्सान अपना पैसा कहाँ रखे ये भी लोगों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है | घर में पैसा रखे तो इनकम टैक्स वाले झापा मार देंगे, बैंक में पैसा रखो तो बैंक कब बंद हो जायेगा इसका कोई भरोसा नही | उन्होंने कहा कि पीएनबी, पीएमसी और एस बैंक के घोटाले का सिर्फ मामला नहीं है बल्कि हिन्दुस्तान के सारे बैंक बंद होने वाले है ये बात इसलिय कह रहा हूँ कि चंद पूंजीपतियों ने साढ़े दस लाख करोंड का बैंकों से कर्जा लिया है और इन्हीं पूंजीपतियों ने बैंको को कर्जा वापस न लौटाकर भारतीय जनता पार्टी को करोड़ों का चन्दा दिया है | भाजपा और ऐसे डिफाल्टर पूंजीपतियों की आपस में सांठ-गाँठ है | भाजपा के मित्रो ने आम आदमी के पैसों को लूटने का काम किया है | बैंक खाली हो चुके है |
एक लाख पच्चीस हजार करोड़ का कर्जा अंबानी ग्रुप पर, एक लाख तीन हजार करोड़ का कर्जा एस्सार ग्रुप पर, एक लाख एक हजार करोड़ का कर्जा वेदांता ग्रुप पर, 96 हजार करोड़ का कर्जा अडानी ग्रुप पर कर्जा है, इस प्रकार भाजपा के मित्रों ने 10 लाख 50 हजार करोंड का कर्जा बैंको से ले रखा है |
उन्होंने कहा कि आम आदमी का पैसा लूटने वाले भाजपा और भाजपा के डिफाल्टर मित्रों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सडक से लेकर सदन तक संघर्ष छेड़ रखा है और सदन में मांग की है कि जिनके ऊपर 50 करोंड से ज्यादा का कर्जा हो उनका सरकार पासपोर्ट जब्त करे और हिंदुस्तान से बाहर जाने की इजाजत न दी जाय लेकिन सरकार ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की |
वित्तीय संकट पर भाजपा पर्दा डालने का काम कर रही है और इन सभी से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा हिन्दू-मुसलमान और जाति-धर्म की राजनीति सुनियोजित तरीके से कर रही है | जनता असली मुद्दों पर बात न कर सके इसलिय NPR, NRC, CAA में उलझा दिया है | दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को NPR के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है | NPR  NRC को लागू करने की दिशा में पहला कदम है | उन्होंने कहा NRC लागू होने से मुस्लिमों से ज्यादा हिन्दुओं को नुकसान होगा |

योगी सरकार बलात्कारियों को बचाने का काम करती है
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा योगी सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने और बलात्कार रोकने में विफल रही है | इसका सीधा कारण है कि योगी सरकार बलात्कारी मित्रो चिन्मयानंद, कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को बचाने का काम करती रही है | सांड खेत चर रहे है और सत्ता के सांड खुले आम घूम रहे है | योगी बाबा प्रदेश में आन्दोलनकारियों के पोस्टर लगवा रही है अगर योगी में हिम्मत है तो साढ़े दस लाख करोड़ रूपये की लूट करने वाले भाजपाई मित्रो के पोस्टर लगवाएं जिन्होंने आम आदमी की संपति को लूटने का काम किया है | उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश की समस्याओं को लेकर व्यापक आन्दोलन करेंगे | उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठन लगातार बढ़ रहा है |
नदीम असरफ जायसी बने उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी
पिछले कुछ दिनों में अन्य दलों से आये लोगों ने पार्टी ज्वाइन की | यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नदीम असरफ जायसी ने भी पार्टी ज्वाइन की थी जिन्हें उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है | नदीम असरफ प्रदेश के जिलों में जाकर संगठन का विस्तार करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे |

आज की प्रेस वार्ता में सांसद संजय सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, महेंद्र प्रताप सिंह और  नदीम असरफ जायसी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.