निकाली गई 251 मीटर का तिरंगा यात्रा

26 जनवरी के शुभ अवसर पर जिला पंचायत नंदना छेत्र के भावी प्रत्यासी नवीन सिंह के नेतृत्व में 251 मीटर का तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस दौरान क्षेत्र के तमाम युवा  तिरंगे झंडे को एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक अपने हाथों से सजाकर पर पकड़े हुए थे यह यात्रा देखकर क्षेत्रीय लोगों में देश राष्ट्रीयता का अलग भाव दिख रहा था।


तिरंगा यात्रा कोयलसा बाजार से प्रारंभ होकर बुधनपुर एकडंगी ,भिलमपुर, भरौली होते हुए पुनः नंन्दना बाजार आकर समाप्त हुआ युवा नेता नवीन सिंह ने कहा कि आज तमाम राजनीतिक पार्टियां देश भक्ति को बदनाम करने की साजिस रच रही हैं, जो किसी भी लोकतंत्र के लिए सही नहीं है पहले राष्ट्र धर्म फिर कोई धर्म होना चाहिए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रतिभा व राजनीतिक कौशल से विपक्षी पार्टियों में हताशा व निराशा है और अपने राजनीतिक लाभ के लिए पार्टी विरोध के साथ साथ यह लोग राष्ट्र विरोधी पर भी उतारू हो चुके हैं जो इनकी हताशा का मुख्य उदाहरण है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसमें जातिवाद धर्म ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होता। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से सौर्य सिंह कौशिक शुभम मौर्य रॉबिन सिंह अभिमन्यु पांडे शेरू पांडे सत्यवान सिंह विनीत सिंह रिशु सिंह संदीप पांडे प्रदीप पांडे सहित आदि लोग थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.