I धूम धाम से मनाई गई परशुराम जयंती:कालपी

कालपी (जालौन)। रथ पर विराजमान भगवान परशुराम जी की मनोहारी झॉकी के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से विष्णु के छंठे अवतार परशुराम की जय जयकार के गगन भेदी नारे लगाते हुऐ भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे डी.जे सहित दर्जनो चार पहिया वाहन व मोटर साईकिल से सवार होकर भीषण गर्मी मे कड़ी धूप मे विप्र बन्धुओं के होशले मे कोई कमी नहीं दिखी यात्रा मार्ग पर कई जगह ठंडा पानी शर्बत लडडू आदि का वितरण कर नगर के लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। माथे पर चन्दन रोरी का तिलक सर पर जय परशुराम लिखी टोपी और हाथों मे केसरिया ध्वज लिऐ भक्तों ने नगर को परशुराम मय कर दिया। कार्यक्रमानुसार अक्षय तृतिया के पावन पर्व पर व्यास क्षेत्र संस्कृत महाविघालय मे प्रात: 9 बजे से भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस पर कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया सर्व प्रथम विद्यालय के वेदपाठी छात्रों ने मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन एवं आरती कराई जिसमे उपस्थित सभी विप्र बन्धुओं ने अपने इष्ट का आवाहन किया और सर्व मंगल की कामना की ! इसके बाद एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता पं योगेन्द्र नरायन शिक्ला ने की और संचालन पत्रकार ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने किया जिसमें कालपी नगर तथा क्षेत्र से पधारे समाज के विद्वत जनों ने अपने अपने विचार रखे वक्तओं मे प्रमुख रूप से लोकतंत्र सेनानी पं.रमेश तिवारी, पं नरेन्द्र कुमार तिवारी, श्रीश्री 1008 महंत राम करन दास महामण्डलेश्वर बड़ा स्थान, कांग्रेस के पूर्व जिलाघ्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, गौरव शुक्ला एडवोकेट, इटोरा प्रधान अमित द्विवेदी, भाजपा नेता संजू उपाध्याय, कैलाश स्वरूप बाजपेई कटपुरवा, प्रधान बागी तिवारी जी, नरेन्द्र मोदी विचार मंच राष्ट्रीय महामंत्री पं. अशोक बाजपेई, सपा नेता संजीव दीक्षित कानपुर नगर ब्राम्हण महा सभा की महिला अध्यक्षा शिखा द्विवेदी ठक्कर बापा इण्टर कालेज प्रबन्धक सर्वेश विघार्थी, स्थानीय सभासद भारत सिंह यादव बिधायक प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह जादौन आदि ने भगवान परशुराम जी को नमन कर उनके चरित्र और समाज तथा राष्ट्र हित मे उनके द्वारा किऐ गये कार्यों पर प्रकाश डाला। यात्रा की समाप्ति के बाद अखिल भारतीय ब्राम्हण महा सभा के पदाधिकारियों तथा संरक्षक मंडल ने कार्यक्रम के निर्विघ्न रूप से सफल कराने मे समाज के युवाओं को माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही महा सभा नगर इकाई के द्वारा अतिथियों को भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया अन्त मे नगर अध्यक्ष पं राजू पाठक ने कार्यक्रम के विधिवत और सफल आयोजन के लिऐ सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। इस मौके पर के.के त्रिपाठी,कालपी अरविन्द शुक्ला, गिरजाकांत बुधौलिया, जीतू तिवारी, अमित पांडेय नगर अध्यक्ष, काका ठाकुर, विमल द्विवेदी, कल्लू शुक्ला, अमित तिवारी, उसरगांव, अमित पांडेय उसरगांव, दीपक शर्मा, निलाभ शुक्ला, सुबोध द्विवेदी, जगदम्बा प्रसाद मिश्रा, कुलदीप शर्मा, दीपू महाराज, विट्टू महाराज, अखिलेश तिवारी, शरद शुक्ला, मोनू शुक्ला सहित अनेको लोगो ने बड़ चड़ कर हिस्सा लिया।

रिपोर्ट–अमित कुमार यादव कालपी(जालौन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.