मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने केंद्रीय मंत्री उमा भारत से मुलाकात की। साध्वी सोमवार की सुबह प्रचार करने के लिए जाने से पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने उनके निवास पर पहुंची। उमा ने साध्वी प्रज्ञा का गले लगकर स्वागत किया। उमा भारती से मिलकर साध्वी की आंख छलक गईं और वो रोने लगीं। उमा ने उनका टीका करके खीर खिलाई। साथ में उमा ने साध्वी को भोपाल में प्रचार करने का भरोसा भी दिया। उमा ने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, क्योंकि मैंने उनके ऊपर हुए अत्याचार देखे हैं। इस मायने में वह पूज्यनीय हैं और मैं उनके लिए चुनाव प्रचार करूंगी। दोनों की मुलाकात के बाद उन खबरों पर भी विराम लग गया है जिसमें दोनों के बीच तनाव की बात कही जा रही थी। गौरतलब है कि उमा भारती ने रविवार को यह पूछे जाने पर कि क्या साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं, उमा ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण और मूढ़ प्राणी हूं। उमा के बयान पर साध्वी ने कहा था कि उमा जी से कहती हूं कि मेरा इतना सम्मान न करिए। आप मुझसे बड़ी और सम्मानित हैं।
Soni news:उमा भारती से मिली गले लगकर रोने लगीं प्रज्ञा ठाकुर:भीपाल
Related Posts
Jalaun : Cm सामूहिक विवाह योजना के लिए करे आवेदन , 29 व 30 जुलाई को होगा सामूहिक विवाह समारोह
📌गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार दे रही 1 लाख की सहायता,आवेदन होंगे केवल ऑनलाइन स्वीकार जनपद जालौन, जिला समाज कल्याण अधिकारी अखिलेश तिवारी…
कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना ही एक अधिकारी की सबसे बड़ी पहचान – राजेश कुमार पाण्डेय
📌स्थानांतरित पांच उप जिलाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर दी गई भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट कार्यों की सराहना जनपद जालौन,कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक गरिमामय विदाई समारोह में…

