Soni news:प्रियंका के रोड शो ने मृत पड़ी कार्यकर्ताओ में किया जीवन का संचार orai

पहली बार आयी थी उरई देखने को उमड़ी भीड़ लोगो ने फूलो ओर मालाओ से किया स्वागत कांग्रेस जिन्दाबाद के लगे नारे जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में आज कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा का रोड शो हुआ जालौन,भोगनीपुर,गरौठा कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खाबरी के समर्थन जनपद जालौन में प्रथम बार कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आगमन हुआ।जिसमें उनका हेलीकॉप्टर जनपद जालौन के उरई शहर के पुलिस लाइन में उतरा। वहीं से वह गाड़ी में बैठकर अंबेडकर चौराहे पहुंची।जहां पर उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और अंबेडकर चौराहे से अपना रोड शो शुरू किया।रोड़ शो अंबेडकर चौराहे होते हुए गांधी चबूतरे पर पहुंचा वहां पर उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और मच्छर चौराहा होते हुए घंटा घर पहुंची वहां से बजरिया होते हुए पर जिला परिषद होते हुए पुलिस लाइन पर रोड से समाप्त हुआ।वही रॉड शो में कई हजारो की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी।वही लोगों ने जगह जगह पर प्रियंका गांधी जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। खास बात-यह है कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कही पर भी 5 मिनिट रुकना गवारा नही समझा। वही अम्बेडकर चौराहे पर होने वाली नुक्कड़ सभा को भी कैंसल कर दिया।

soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार के साथ रंजीत सिंह उरई

देश का no1वेब न्यूज़ चैंनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.