उरई(जालौन)।उरई में  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जनपद- जालौन अपने प्रिय नेता एवं पार्टी के मुखिया(राष्ट्रीय अध्यक्ष)शिवपाल सिंह यादव जी का 64 वां जन्मदिन पूरे हर्ष उल्लास एवं आस्था के साथ जनपद- जालौन के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा के आवास पर मनाया गया।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता एवं जन जन की हितैषी गरीब मजदूर और किसानो के मसीहा परम आदरणीय शिवपाल सिंह यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके यशस्वी जीवन एवं दीर्घायु होने की मंगलकामना के साथ अपने अपने विचार व्यक्त किए तत्पश्चात बुन्देलखण्ड प्रभारी विष्णु पाल सिंह( नन्नू राजा)ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने प्रिय नेता के दिशानिर्देशन में दिन व दिन आगे बढ़ रही है|और इतने कम समय में पार्टी ने जो रास्ता तय किया है।वह काबिले तारीफ है इसका असर तेजी से जनपद के कोने कोने मे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर रहा है पार्टी के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का कारवां दिन व दिन अपनी मंजिले तय करता हुआ बड़ी ही तेजी के साथ 2019 के लोकसभा चुनावों की ओर बढ़ रहा है उन्होने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं मे जोश का संचार करते हुए कहा कि अपने प्रिय नेता के जन्मदिन के अवसर पर आज सभी कार्यकर्ता इस बात का संकल्प ले की अपने नेता की अगुआई में वह आने वाले लोकसभा चुनावों में किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे और पार्टी की और से खड़े किए गए प्रत्याशी को जिताने में अपनी अहम भूमिका का निर्वाहन करेंगे
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुन्देलखण्ड प्रभारी विष्णु पाल सिंह(नन्नू राजा) जिला अध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा ने केक काटकर कार्यकर्ताओं का मुह मीठा कराते हुए उन्हे अपने नेता के जन्मदिन की बधाई दी

इस दौरान दूर दूर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जी के 64 वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि तुम जिओ हज़ारों साल साल के दिन हो 50 हजार कर उनका जन्मदिन पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया इस दौरान श्री लाखन सिंह कुशवाहा(जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी), श्री चौ० विष्णु पाल सिंह( नन्नू राजा),(बुन्देलखण्ड प्रभारी, प्रदेश महासचिव), महबूब मंसूरी(जिला कोषाध्यक्ष), संजय यादव इकलासपुरा(जिला प्रमुख महासचिव), अजीत प्रताप सिंह गुर्जर(जिला अध्यक्ष यूथ बिग्रेड), अखिल शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अरुण प्रताप सिंह, संतोष प्रजापति, वीर सिंह बघेल, अमर सिंह यादव, फूल सिंह पाल, अखिलेश शर्मा, गोपाल जी मिश्रा, भीम सिंह यादव, अजीत सिंह यादव(जिला युवजन सभा),वीर प्रताप सिंह निरंजन(गोलू भइया) (जिलाध्यक्ष लोहियावाहिनी), डा०ए एच सिद्दीकी(जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा),खलील खान(नगर अध्यक्ष जालौन),राजेश कुमार राजपूत(ब्लॉक अध्यक्ष डकोर) रमेश वर्मा अंडा, आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-अमित क्राइम रिपोर्टर उरई जनपद जालौन