जालौन-शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन की जालौन टीम ने बांटे गरीबों को कम्बल

उरई(जालौन)।टिमरो शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन उ.प्र. (रज़ि.) की जनपद जालौन की टीम ने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रशांत पाठक (प्रगति समाजवादी पार्टी) प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे,प्रदेश महासचिव दीप कुमार त्रिपाठी (दीपू महाराज,उरगाँव), के निर्देशानुसार ग्राम टिमरों में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी जी ने कहा कि वर्तमान समय सत्ता में बैठी हुई जनविरोधी सरकार गरीबों, किसानों व बेरोजगारों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही हैं।किसानों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है।प्रगति शील समाजवादी पार्टी के मुखिया मा. शिवपाल सिंह यादव जी के संरक्षण में किसानों,बेरोजगारों,मजदूरों की मांगो को लेकर कम समय में तीन बार विधानसभा का घेराव व धरना किया जा चुका है। प्रदेश सचिव आशीष कौशिक एवं जिलाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी ने जनपद के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों सहित ग्रामीणों से अनुरोध किया कि 6 फरवरी 2019 को समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा किसानों,बेरोजगारों,मजदूरों की मांगों को लेकर किये जा रहे धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय में प्रातःकाल 10 बजे से उपस्थित हों। इस अवसर पर प्रदेश सचिव आशीष कौशिक,प्रदेश सचिव बलवान गुर्जर,मिश्रा जी, जिलाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी , ग्राम प्रधान टिमरों श्री पंचम जी,जिला उपाध्यक्ष शेखर पटैरिया, जिला उपाध्यक्ष नम्मू ठाकुर ,जिला सचिव विवेक मिश्रा , उरई विधानसभा अध्यक्ष अनुराग जादौन , ब्लाक अध्यक्ष डकोर शिवम जादौन ,ब्लाक उपाध्यक्ष पवन तिवारी,उरई नगर अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी,प्रसून सक्सेना,जीतू कुशवाहा , मनोज,सुरेश सहित आधा सैकड़ा ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार क्राइम रिपोर्टर उरई जनपद जालौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.