📌महारानी गार्डन उरई में होगा सामूहिक विवाह समारोह, समाज कल्याण विभाग ने की तैयारियां

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद जालौन में कल 29 अक्टूबर को 102 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। महारानी गार्डन, उरई में आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से पात्र जोड़ों को वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत का अवसर मिलेगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को राहत देने के साथ ही सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Ezgif 3537546d25e6252b