जनसुनवाई कार्यक्रम 50 से अधिक लोगों ने दर्ज कराईं समस्याएँ

गोहन, भीमा फाउंडेशन के संस्थापक एड. मुकेश कुमार जी के नेतृत्व में जनसुनवाई कार्यक्रम के आयोजन हेतु न्याय पंचायत गोहन में क्षेत्र के ग्राम पंचायत कासिमपुर शाहबाजपुर इस्लामपुर गढ़िया एवं गोहन मे मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद सूरज गार्डन, गोहन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े वंचित एवं जरूरतमंद समुदायों के लोगों की समस्याओं को सुना गया।

Img 20261028 wa0010

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना,विधवा आवास, विधवा पेंशन शौचालय निर्माण, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, जल निकासी, नाली निर्माण तथा अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएँ प्रमुखता से सामने आईं। जिसमे 50 से अधिक लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर पंजीकृत कराए।

 

जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों तक प्रकरण पहुँचाने, प्रभावी कार्रवाई कराने तथा जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर जनसुनवाई पैनल में एडवोकेट अराधना जी, एडवोकेट रिहाना मंसूरी एंव एडवोकेट रश्मि वर्मा उपस्थित रही इसके साथी सामाजिक कार्यकर्ता हुकुम सिंह, ज्ञान सिंह, कमलेश मास्टर, छोटेलाल त्यागी आदि सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Img 20261028 wa0012

कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज गार्डन के संचालक रामेश चन्द्र का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम के लिए स्थान, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, जरूरतमंद और पात्र परिवारों की समस्याओं को सामने लाना तथा उन्हें संवैधानिक अधिकार से जुड़ने के लिए से जोड़ने के लिए संवैधानिक मूल्यों जैसे न्याय, सम्मान तक पहुंच बनाने के लिए और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में सामूहिक प्रयास किया गया

Img 20261028 wa0009