
📌मेहंदी, रंगोली जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
जनपद झाँसी मे हरियाली तीज के पावन अवसर पर ‘वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन’ के तत्वावधान में वामा सारथी की स्थानीय अध्यक्षा श्रीमती निवि मूर्ति पत्नी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार, झाँसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, रंगोली आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला आरक्षियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती कमला आईजी झाँसी की माताजी, श्रीमती निवि मूर्ति पत्नी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी), श्रीमती पम्मी पत्नी श्री अरविन्द कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झाँसी), श्रीमती लक्ष्मी यादव पत्नी मुख्य वन संरक्षक, झाँसी, श्रीमती निर्मला पत्नी मुख्य वन संरक्षक, श्रीमती देवशुक्ला पत्नी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झाँसी, श्रीमती पल्लवी मिश्रा पत्नी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), झाँसी, श्रीमती अम्मी अपर नगर आयुक्त, झाँसी, श्रीमती सृष्टि शुक्ला पत्नी श्री पीयूष कुमार (क्षेत्राधिकारी गरौठा, झाँसी), श्रीमती राधिका पाण्डेय पत्नी श्री अनिल कुमार पाण्डेय क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान, झाँसी, श्रीमती साधना सिंह पत्नी श्री रत्नेश्वर सिंह( क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर, झाँसी), श्रीमती नीलू शर्मा पत्नी श्री सुनील कुमार शर्मा (क्षेत्राधिकारी मोंठ, झाँसी) एवं सुश्री प्रिया सिंह क्षेत्राधिकारी सदर, झाँसी सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महिला आरक्षियों एवं पुलिस लाइन परिसर स्थित कॉलोनी में निवासरत पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस परिवार की महिलाओं में उत्साह, उमंग एवं आपसी सौहार्द की भावना को बढ़ावा दिया गया।



