Mathura “मिशन आरोही” के तहत वाहनों के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान
मथुरा परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश भर में दिनांक 05 अगस्त 2026 से 08 अगस्त 2026 तक श्री राजेश राजपूत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन) मथुरा के नेतृत्व में चलाए जा रहे 04-दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान “मिशन आरोही” के आज दूसरे दिन भी प्रवर्तन दलों द्वारा अवैध संचालन, बिना टैक्स, ओवरलोड वाहनों, गलत नम्बर प्लेट एवं नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
ए०आर०टी०ओ० श्री राजेश राजूपत के नेतृत्व में आज दिनांक 06.08.2026 को ए.आर.टी.ओ. श्री सत्येंद्र सिंह तथा यात्री कर अधिकारी श्रीमती पूजा सिंह द्वारा जनपद में बिना वैध प्रपत्र, अनफिट स्लीपर लंबी दूरी की बसों, बिना HSRP/विकृत नंबर प्लेट तथा गंभीर ओवरलोडिंग में लिप्त पाए गए कुल 20 वाहनों को सीज कर स्थानीय थाने में निरुद्ध कराया गया, साथ ही बकाया कर, निजी वाहनों का अनाधिकृत व्यावसायिक प्रयोग (रेलवे स्टेशन/संवेदनशील स्थल), ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में 76 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
इस अभियान के मुख्य उद्देश्य के संबंध में ए.आर.टी.ओ. राजेश राजपूत ने अवगत कराया कि “मिशन आरोही” का मूल उद्देश्य केवल चालान या जब्ती की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के माध्यम से सड़क पर अनफिट एवं अवैध वाहनों के संचालन को पूरी तरह समाप्त करना है। सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना, यात्रियों को सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान करना और बकाया राजस्व/कर की वसूली में विगत वितीय वर्ष की तुलना में न्यूनतम 30% की वृद्धि हासिल करना विभाग का प्राथमिक लक्ष्य है।”
साथ ही ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन) श्री राजेश राजपूत ने स्पष्ट किया कि “मिशन आरोही” के तहत आने वाले अगले तीन दिनों (08 अगस्त तक) में यह अभियान बिना किसी ढिलाई के और अधिक कड़ाई से संचालित रहेगा। उन्होंने सभी वाहन मालिकों एवं चालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे अपने वाहनों के सभी वैध प्रपत्र (फिटनेस, परमिट, बीमा, टैक्स, HSRP) पूर्ण रखें तथा यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। नियम तोडने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
ए.आर.टी.ओ. श्री राजेश राजपूत ने स्पष्ट किया कि “मिशन आरोही” के अंतर्गत आगामी दिनों में भी यह अभियान इसी प्रकार कड़ाई से जारी रहेगा। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों व स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी।

व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन

